हरिद्वार: हरिद्वार के खानपुर विधानसभा के लंढोरा क्षेत्र से एक अनोखा ही मामला सामने आया है।
जिसने हरिद्वार लोकसभा सीट पर स्वघोषित प्रत्याशी भावना पांडे जोकि स्वयं को जेसीपी पार्टी की अध्यक्ष और हरिद्वार सीट से लोकसभा सीट से स्वघोषित प्रत्याशी बताती हैं अपने कुछ साथियों के साथ लंढोरा क्षेत्र स्थित एक ढाबे में खाना खाने पहुंची।
और वहां जब खाना खाने के बाद बिल देने का नंबर आया तो ढाबे के मालिक पर वह रोब झाड़ने लगी और नोकझोंक करने लगी।
बता दें कि लंढोरा क्षेत्र के ढाबे पर भावना पांडे अपने कुछ साथियों के साथ जो कि जेसीटी पार्टी की टी-शर्ट भी पहने हुए थे ढाबे पर खाना खाने के बाद बिल देने का नंबर आया तो तो मैडम पूरा बिल देने में आनाकानी करने लगी और रोब झाड़ने लगी और बात बढ़ने पर क्षेत्र के विधायक उमेश कुमार को भी भला बुरा बोलने लगी तभी होटल के मालिक ने भावना पांडे को आड़े हाथों लेते हुए मुंह तोड़ जवाब दिया।
बात बढ़ने पर बाद में भावना पांडे को पूरा बिल चुका कर ही मामला शांत करना पड़ा । वैसे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह मैडम पैसे फेकते हुए वह वहां से जाती हैंं।
लोगों में चर्चा है कि अभी तो मैडम सांसद भी नहीं बनी तब यह हाल है तो बाद में क्या होगा।


More Stories
संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर द्वारा महिला कलाकार सर्वे कार्यक्रम सम्पन्न
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने झिलमिल झील संरक्षण रिजर्व में किया शैक्षणिक भ्रमण
महाविद्यालय हल्द्वानी शहर गौलापार में “राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति” विषय पर प्रतियोगिताओं का आयोजन