हरिद्वार: आज सुबह सिडकुल थाना क्षेत्र में घर से फैक्ट्री के लिए बाइक पर निकले भाई-बहन की सामने से आ रही दूसरी बाइक से हुई टक्कर में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके भाई व दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तीनों घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह नेहा यादव उम्र 22 वर्ष निवासी सीतापुर, ज्वालापुर, हरिद्वार बाइक पर अपने भाई के साथ फैक्ट्री के लिए निकली थी। वो एकम्स चौक पर ही पहुंचे ही थे कि सामने से आती एक अन्य बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर पीछे बैठी नेहा उछलकर काफी दूर जा गिरी। उसका भाई और दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को भी गंभीर चोटें आईं।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को 108 की मदद से मेट्रो अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक नेहा के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया गया।


More Stories
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन