हरिद्वार, 27.06.2026 : नेहरू कॉलोनी महादेवपुरम निवासी उमेश कुमार द्वारा अपने घर से ओप्पो कंपनी का काले रंग का मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत थाना सिडकुल में दर्ज कराई गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 252/26, मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक चोरी का मोबाइल बेचने के लिए राजा बिस्कुट चौक से रावली महदूद तिराहे की ओर जा रहा है।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी की। संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 24 जून को नेहरू कॉलोनी स्थित एक घर से मोबाइल चोरी किया था। आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए घरों से मोबाइल चोरी करता है। उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन