हरिद्वार: सिडकुल पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान बिना नम्बर प्लेट बाइक सवार दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिडकुल एसओ मनोहर सिंह भण्डारी ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल ने सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इंद्रलोक तिराहा के पास से बिना नम्बर प्लेट बाइक सवार दो नशा तस्करों को दबोच लिया। जिनके पास से पुलिस ने 151.42 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, दो मोबाइल फोन और तस्करी में इस्ते बिना नम्बर प्लेट की बाइक बरामद की है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम साहिब पुत्र छन्गा खान निवासी ग्राम गुल्डिया थाना मीरगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश और फईम वारसी पुत्र लईक खान निवासी कटघर थाना किला जिला बरेली उत्तर प्रदेश बताया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।


More Stories
गजा के निकटवर्ती ग्राम पंचायतों मे निर्विरोध हुआ उप प्रधान का निर्वाचन
खड़खड़ी मारपीट मामला- बेटे की छवि खराब करने के लिए लगाए जा रहे आरोप-सीता देवी
गंगा सभा के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक त्रिपाठी ने उठाए सतीकुंड सौंदर्यकरण की लागत पर सवाल