हरिद्वार: रोशनाबाद स्थित सिडकुल की एक कंपनी में कोरियर की डिलीवरी करने आईं एक युवती का मोबाईल छीनकर भागे दो बाईक सवार झपट्टा मार युवकों को पुलिस ने चंद घंटों में दबोच लिया। पकड़े गए युवकों का पुलिस ने चालान कर दिया है।
बीते रोज सिडकुल थाना क्षेत्र के नवोदय नगर रोशनाबाद निवासी मोहिनी ध्यानी ने सिडकुल थाने में तहरीर दर्ज कराते बताया कि वह सिडकुल स्थित बायोमेड कम्पनी में एक कोरियर की डिलीवरी के लिए आयी थी। इसी दौरान दो मोटसाइकिल सवार युवक आए और उसके हाथ से मोबाईल छीनकर फरार हो गए।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक करते हुए पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित किया और घटना के चंद घंटों में मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपित युवकों नितिन कुमार पुत्र बाबू राम निवासी मौहल्ला लकडपट्टी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल, मुवनगर हाल पता ब्रहमपुरी थाना सिडकुल व प्रिन्स कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम देदपुरा थाना नकुड जिला सहारनपुर हाल पता रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार को रावली महदूद से धर दबोचा।
पकड़े गए आरोपी युवकों के पास से युवती से छीन मोबाईल सहित घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल बरामद बरामद कर करते हुए पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।



More Stories
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी के संयोजन में संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव और दुर्गानवमी अनुष्ठान