सेवा भारती, रानीपुर , हरिद्वार, उसके द्वारा रावली मेहदूद , विष्णुलोक, राम धाम, ब्रह्म पुरी में संचालित शिक्षा, सिलाई और संस्कार केंद्रों के लगभग 90 बच्चों, शिक्षिकायों, किशोरियों एवम महिलायों और 30 कार्यकर्ताओ को अपने वार्षिक वन विहार कार्यक्रम के अंतर्गत कोटद्वार स्थित सिद्धपीठ सिद्धबली मंदिर दो बसों में रविवार दिनाँक 27.11.22 में लेकर गयी।

वन विहार कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को देश की प्राकृतिक एवम सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराना और उनके व्यक्तित्व का विकास करना है।

बच्चों द्वारा यात्रा में किये जा रहे भारत माता की जय, वंदे मातरम, भक्ति के उद्घोष, देशभक्ति के गीत, भजन वातावरन को अत्यंत मनोहारी एवम रमणीक बना रहे थे। मंदिर पहुँच कर सबने हनुमान जी के दर्शन और तत्पश्चात भंडारे के भोजन का आनंद लिया।

इस कार्यक्रम में शंभु प्रसाद जी, राजीव माहेश्वरी, शशि प्रकाश गुप्ता, हरीश शर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार गोयल, सतीश अग्रवाल, सुभाष चाँदना, प्रदीप कुमार, सुनील पांडे, दिनेश पाल, शिव नंदन, वीरेंद्र कुमार मौर्या, बहन नीरा माहेश्वरी, रजनी गोयल, शशि बाला, प्रभा शर्मा, साधना गुप्ता, प्रभा श्रीवास्तव भी सम्मिलित थे ।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन