हरिद्वार, 6 अक्तूबर: हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने जान का खतरा और हत्या हत्या की साजिश रचे जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में साध्वी प्राची ने बताया कि उनके वैदिक निकेतन आश्रम में एक महिला आई। जिसने अपना नाम सोनिया बताया और छोटे दो बच्चों के साथ खुद को असहाय बताकर आश्रम में शरण मांगी। महिला को असहाय जानकर शिष्टाचारवश उसे अपने आश्रम में शरण दी।
लेकिन कुछ दिन पहले उन्हें उस पर उस वक्त शक हुआ जब एक धर्म विशेष का व्यक्ति एक बच्चे के साथ उससे मिलने आश्रम में आया। उन्होंने इस मामले की पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने महिला से आश्रम खाली करने को कहा, जिसके बाद से महिला एक-दो दिन कर रोज समय मांग रही थी। 15 दिन बीत जाने के बाद भी उसने कमरा खाली नहीं किया और आस पड़ोस में उनके खिलाफ प्रचार करना शुरू कर दिया। इस पर उन्होंने फिर पुलिस को सूचना दी और उसके समान की तलाशी के लिए आग्रह किया।
पुलिस की तलाशी में उसके पास से अलग अलग नामों के कई आधार कार्ड मिले। सोनिया चौधरी, सोनिया बानो, प्रज्ञा शर्मा आदि नामों से महिला के कई आधार कार्ड बने हुए थे। साध्वी प्राची ने दावा किया कि तलाशी में धर्म विशेष के ग्रंथ, एक हथियार और दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए है।
पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। साध्वी प्राची ने आरोप लगाया कि पूरे प्रकरण को देखते हुए उन्हें लगता है कि उनके खिलाफ कोई बड़ी साजिश हो रही है। जिसका समय रहते पता चल गया।
उन्होंने कहा कि उनकी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है।


More Stories
हरेला पर्व पर सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने दिया हरियाली का संदेश, बिल्वकेश्वर मंदिर परिसर में किया वृक्षारोपण
हरेला पर्व के पावन अवसर पर थाना खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
हरेला पर्व पर हरिद्वार में 30 हजार पौधों का हुआ पौधरोपण, हरित हरिद्वार ऐप पर 15 हजार लोगों ने पौधों के संरक्षण की ली जिम्मेदारी