हरिद्वार: हिंदू वाहिनी उत्तराखंड में किया संविधान निर्माता को नमन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण ।
आज 14 अप्रैल को हिंदू युवा वाहिनी उत्तराखंड द्वारा हरिद्वार बस स्टैंड स्थित जिला अध्यक्ष कार्यालय में संविधान रचयिता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती के पावन अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
जिसमें संगठन के पदाधिकारियों सहित समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
माल्यार्पण कार्यक्रम में उपस्थित हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी सुमित भारद्वाज ने अपने संबोधन में बताया कि बाबा साहब द्वारा बनाया गया भारतीय संविधान दुनिया का सबसे खूबसूरत संविधान है। इसी संविधान की आधारशिला पर संपूर्ण भारत चलता है ।
आज के इस सामूहिक माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव लकी वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अभिनव कौशिक प्रदेश, मीडिया प्रभारी अमित वर्मा , जिला अध्यक्ष परमिन्दर पंडित ,जिला मीडिया प्रभारी हैरी, राजकुमार प्रिंस प्रदेश सचिव, प्रदेश मीडिया सलाहकार राजन राठौर, एडवोकेट रवि कुमार, गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।


More Stories
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर विभिन्न अखाड़ों के संतों और प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
हरिद्वार: सहकारी भंडार चुनाव में हंगामा, मतदान केंद्र पर विकास तिवारी की पिटाई से मचा हड़कंप
जिला गंगा समिति की 74वीं बैठक सम्पन्न, गंगा संरक्षण एवं घाटों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश