कोतवाली भगवानपुर, हरिद्वार: डाडा जलालपूर निवासी मिन्टू द्वारा कोतवाली भगवानपुर में तहरीर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो ने रात में उसकी हेयर सेलून का शटर तोडकर एक एल0ई0डी फोक्स कम्पनी 42 ईंच, एक गैस सेल्डर 15 kg भारत कम्पनी, एक चेन चांदी, दो अंगुठी चांदी की, एक स्मार्ट घडी फायर बोल्ट कम्पनी और 15000/- रुपये चोरी कर लिए।
शिकायत के आधार पर कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 358/26 धारा 305(क),331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात अभि0 के विरूद्व पंजीकृत किया गया।
प्रकरण के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने वर्दी एवं सादे वस्त्रो में घटनास्थल के आसपास व आने-जाने वाले रास्तों से डिजिटल सबूत जुटाने के साथ-साथ पूर्व में जेल से छूटे अपराधियो से पूछताछ की गई।
थाना क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। परिणाम स्वरूप 24 घण्टे के अंदर दिनांक- 26/08/2026 को पुलिस टीम ने श्रवण एवं विवेक को सैलून से चोरी किए गए शत प्रतिशत सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
नाम पता आरोपित–
1- श्रवण पुत्र राजकुमार निवासी रायपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
2- विवेक पुत्र मदनपाल निवासी रायपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
बरामद सामान–
1-एल0ई0डी0फॉक्स स्काई कंपनी 42 इंच व
2-गैस सिलेंडर भारत कंपनी
3-चेन चांदी, 01 अंगूठी चाँदी,01 स्मार्ट घड़ी


More Stories
शिवडेल स्कूल जगजीतपुर एवं डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
भारतेंदु समिति का भव्य शताब्दी समारोह एवं 176 वें भारतेंदु हरिश्चंद्र जयंती महोत्सव में 20 प्रतिभाएं होंगी सम्मानित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में हुआ शिक्षक दिवस का आयोजन