हरिद्वार, 24 फरवरी: लघु उद्योग भारती और एमटेक इंडिया द्वारा हरिद्वार में तीन दिवसीय औद्योगिक एवं फार्मा प्रदर्शनी व उत्तराखंड फार्मा समिट का आयोजन किया जा रहा है।
प्रेस क्लब में पत्रकारों को जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री रोहित भाटिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने के साथ सूक्ष्म और लघु उद्योगों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है।
सिडकुल स्थित प्रदर्शनी मैदान में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर की विभिन्न औद्योगिक इकाईयां और फार्मा कंपनियां अपने नवीनतम उत्पादों और मशीनों का प्रदर्शन करेंगी।
रोहित भाटिया ने बताया कि अक्सर छोटे उद्योग नई तकनीक और आधुनिक मशीनों की जानकारी के अभाव में पीछे रह जाते हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए इस एक्सपो में मशीन निर्माताओं, लैब उपकरण सप्लायर्स और पैकेजिंग विशेषज्ञों को एक ही मंच पर लाया जा रहा है।
प्रेसवार्ता के दौरान लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित त्यागी, हरिद्वार जिला अध्यक्ष मनोज पुंडीर, जिला महामंत्री निखिल गोयल, उपाध्यक्ष विनय, सुरजीत भुल्लर, गजेंद्र सिंह सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।


More Stories
दर्दनाक हादसा- चलती बस में चालक को पड़ा दौरा, अनियंत्रित बस ने 5 मजदूरों को रौंदा, एक की मौत
निर्जला एकादशी 25 जून को हरिद्वार आने से पहले, जानिए पुलिस का पूरा ट्रैफिक और पार्किंग प्लान
हरिद्वार कुंभ 2027 को लेकर संत समाज में उत्साह, सरकार की तैयारियों को मिल रही सराहना