हरिद्वार: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पदभार ग्रहण के बाद जनपद में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के तबादले कर दिए। इनमें 7 रजिस्ट्रार कानूनगो तथा 39 पटवारी व लेखपाल शामिल है। अधिकारी, कर्मचारियों के तबादलों को प्रशासनिक प्रबन्धन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जोड़कर देखा जा रहा है।
सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सरकारी कार्यों में और अधिक पारदर्शिता व निष्पक्षता लाने, कर्मचारियों की दक्षता व संतुलन बनाए रखने, अनुभव और विकास के समान अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशासनिक प्रबन्धन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जनपद में बंपर स्थानांतरण किए जा रहे हैं।
जिन कर्मचारियों के तबादले किए गए वह जनपद की एक ही तहसील में 5 साल से जमे हुए थे। इनमें 7 रजिस्टार कानूनगो व 36 राजस्व उपनिरीक्षकों एवं लेखपालों का स्थानांतरण एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया है जबकि 3 लेखपालों का स्थानांतरण उनके खुद के अनुरोध के आधार पर अन्य तहसीलों में किया गया है।
उन्होंने सभी स्थानांतरित कार्मिकों को तत्काल तैनाती लेने के आदेश दिए। उम्मीद है कि जल्द ही अन्य विभागों में भी कर्मचारियों के तबादले भी किए जा सकते है।


More Stories
भारतीय जनता पार्टी गजा मंडल की बैठक मे राज्य मंत्री वीरेंद्र सेमवाल ने किया सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ
राजकीय महाविद्यालय जखोली रूद्रप्रयाग में “आशीर्वाद का दिया”कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया
लायन्स क्लब मंदाकिनी का 19वां चार्टर नाइट एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित