हरीओम सरस्वती पी.जी. कॉलेज धनौरी , हरिद्वार में आज दिनांक 27.09.2023 को प्राचार्य डॉ आदित्य गौतम की अध्यक्षता में ‘स्टूडेंट लाइफ साइकिल मोड्यूल’द्विदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रथम दिवस में बी.एस सी. व बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन सम्बन्धित जानकारी दी।
कार्यशाला का संचालन उपप्राचार्य डॉ. योगेश योगी द्वारा किया गया उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यार्थी जीवन मे अनुशासन की भमिका के विषय पर प्रकाश डाला ।
डॉ . संदीप सिरोही द्वारा छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट लाइफ साइकिल पर विस्तृत जानकारी दी। डॉ. रविन्द्र सैनी ने महाविद्यालय के अनुशासन , डॉ. मोहित कुमार एन एस एस, डॉ. तुषार ने आभा पोर्टल व डॉ संजय कुमार द्वारा छात्रवृत्ति के दस्तावेजों संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर डॉ. जयदेव ,डॉ तरुण , डॉ राहुल देव , डॉ सुरभि सागर , डॉ मोनिका , डॉ. छवि त्यागी , डॉ साक्षी शर्मा , डॉ प्रदीप कुमार , डॉ रितु विशनोई उपस्थित रहे।


More Stories
हरिद्वार: भाजपा पदाधिकारियों ने किया नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों का स्वागत
हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला छात्र संघ ने विधायक मदन कौशिक को दिया ज्ञापन
ज्ञान भारतम मिशन,संस्कृति मंत्रालय ने पतंजलि विश्वविद्यालय को क्लस्टर सेंटर के रूप में दी मान्यता