एनटीन्यूज़ , ब्यूरो: हिमांचल के किन्नौर जिले में हुआ हादसा, तस्वीरे देख रूह कांप उठेगी, हरिद्वार आ रही बस सहित अन्य वाहन बुरी तरह मलबे में दबे।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में आज दोपहर भीषण दर्दनाक हादसा हो गया यहां किन्नौर जिले में पहाड़ी दरकने से रिकांगपिओ से हरिद्वार जा रही एचआरटीसी बस सहित एक ट्रक और तीन से चार अन्य वाहन भी पूरी तरह जमींदोज हो गए। बताया जा रहा है कि हरिद्वार आ रही बस में लगभग 35 यात्री सवार थे इसके अलावा अन्य वाहनों में भी यात्री थे।
हादसे की आई तस्वीरें इतनी भयावह है कि आपकी रूह कांप उठेगी।
घटनास्थल से आई तस्वीरों के मुताबिक किन्नौर हाईवे पर एक जगह नहीं बल्कि काफी लंबे हिस्से में पूरी पहाड़ी का मलवा गिरा है जिसमें रास्ते से गुजर रहे पांच से छह वाहन बुरी तरह मलबे में दब गए हैं फिलहाल सेना सहित एनडीआरएफ आईटीबीपी की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है लेकिन लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते रेस्क्यू करने में दिक्कतें आ रही है।
जानकारी के मुताबिक हिमाचल के जनजातीय जिला किन्नौर में अधिकतर मार्ग इसी तरह सड़कों को काटकर बनाए गए हैं आए दिन होने वाले लैंडस्लाइड की वजह से अब तक कई जाने जा चुकी हैं लेकिन आज यह हादसा काफी भयंकर बताया जा रहा है। मलबे में दबे वाहनों को निकालने के लिए बचाव दल लगातार हो रहे भूस्खलन को देखते हुए चौकन्ना होकर काम कर रहा है फिलहाल बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की खबरें आ रही है।
भूस्खलन और बरसात भी एक बड़ी बाधा पैदा कर रही है फिलहाल 2 लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है और इसके अलावा जिन 10 घायलों को बचाया गया है उसमें एक हरिद्वार की ओर जा रही लापता बस का चालक बताया जा रहा है बताते चलें कि एक तरफ पहाड़ सरक रहा था तो दूसरी तरफ सतलुज नदी की निरंतर गहराई थी फिलहाल हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा किन्नौर पुलिस के जरिए एक हेल्पलाइन नंबर 1786222873 जारी किया गया है !



More Stories
हरिद्वार: जमीन खरीदवाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांग
पातंजल योग धाम में आयोजित सात दिवसीय योग ध्यान शिविर संपन्न
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, तथा हरिद्वार के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पुस्तक का हुआ विमोचन