पत्नी के द्वारा पति को होटल में उसकी प्रेमिका के साथ रंगरलिया मनाते पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा और जम कर पिटाई की और बाद में पुलिस को सौंप देने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है
ताजनगरी आगरा में सोमवार रात हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। पति को दूसरी औरत के साथ देख महिला आग बबूला हो गई और सेंडल उतारकर अपने पति और उस महिला की जमकर धुनाई कर दी।
इस दौरान उस महिला ने पति की प्रेमिका को बाल पकड़-पकड़कर मारा वहीं उसका पति बार-बार माफी मांगता नजर आया। पति और उसकी प्रेमिका हाथ जोड़कर महिला के सामने गिड़गिड़ाते रहे। इस दौरान महिला के भाई ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है।
महिला ने धोखेबाज पति की करीब एक घंटे तक पिटाई की और फिर देर रात उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला लगातार अपने पति को पीटते हुए पूछती रही कि तुमने मुझे धोखा क्यों दिया?
पुलिस के मुताबिक आगरा दिल्ली हाईवे के एक नामी अस्पताल में आईसीयू विभाग के इंचार्ज दिनेश गोपाल अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ होटल के कमरे में रंगरेलियां मना रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी को खबर लग गई और वो अपनी बेटी और रिश्तेदारों के साथ होटल पहुंच गई।


More Stories
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में गाइडेंस एंड काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिद्वार: सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठतम नागरिक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हडकंप, सुरक्षा एजेंसियांअलर्ट मोड में