मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश
- अपराधियों को दिलाई जाएगी कठोरतम सजा: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी
- त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई
उत्तराखण्ड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है।
पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।
अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने।
पीङित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।


More Stories
फूट डालो राज करो की अंग्रेज कूटनीति आज भी सक्रिय हैँ -अरविंद सिसोदिया
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजेन्द्र बहादुर सिंह की 20 वीं पुण्यतिथि पर दी गईं भावपूर्ण श्रद्धांजलियां
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने किया केशवराय पाटन का शैक्षणिक भ्रमण