अंतर महाविद्यालय खो खो प्रतियोगिता का पहला मैच डीoएसoबी केंपस नैनीताल एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा के बीच खेला गया ,जिसमें डीoएसoबी परिसर नैनीताल ने खटीमा महाविद्यालय को पराजित किया।

दूसरा मैच इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के बीच खेला गया, जिसमें रामनगर ने टॉस जीता साथ ही इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय को पराजित किया।
तीसरा मैच चंद्रावती कन्या महाविद्यालय काशीपुर एवं एमoबीoपीoजी के मध्य खेला गया ,जिसमें एमoबीoपीoजी विजय रहा। पहला सेमी फाइनल डीoएसoबी केंपस एवं राजकीय स्नातकोत्तर महा विद्यालय हल्दू चौड़ के बीच खेला गया जिसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ की टीम विजेता रही।
अंतिम सेमीफाइनल मैच राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी और रामनगर महाविद्यालय के बीच खेला गया जिसमें रामनगर की टीम विजेता रही।
प्रतियोगिता का फाइनल मैच कल दिनांक 20/10/2023 रामनगर महाविद्यालय एवं हल्दूचौर महाविद्यालय के बीच खेला जाएगा ।
आज प्रतियोगिता के प्रथम दिवस के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो oशशि पुरोहित ने मुख्य अतिथि एवम विशिष्ट अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।इस अवसर पर सभी प्राध्यापक , शिक्षणेत्तर कर्मचारी, मीडिया कर्मी एवं छात्राएं उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ललिता जोशी (अंग्रेजी विभाग )द्वारा किया गया।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स