जिस तरह बैंकों के एटीएम से आप अपनी जरूरत के वक्त पैसा निकालते हैं, ठीक उसी तरह से अब आप उत्तराखंड में अनाज भी ले सकेंगे। विश्व खाद्य कार्यक्रम के खास योजना के तहत उत्तराखंड में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। राज्य का पहला अनाज एटीएम देहरादून में धर्मपुर क्षेत्र में लगाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड खाद्य विभाग जल्द ही एक नई योजना शुरू करने जा रहा है । खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस प्रकार आम व्यक्ति एटीएम मशीन से अपनी जरूरत के लिए पैसे निकालते हैं अब उसी तर्ज पर उत्तराखंड में आम जनता अनाज भी ले सकती है ।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विश्व खाद्य योजना के खास योजना के तहत राज्य में फूड ग्रेन एटीएम शुरू होने जा रहा है। विश्व खाद्य योजना के तहत इस संबंध में मंजूरी भी मिल चुकी है।
बता दे कि वर्तमान में फूड ग्रेन एटीएम की योजना सिर्फ उड़ीसा और हरियाणा राज्य में चल रही है लेकिन अब उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का तीसरा राज्य होगा।
मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सिस्टम एटीएम मशीन की तरह काम करेगा । साथ ही इस पर भी एटीएम मशीन की तरह स्क्रीन होगी।राशन कार्ड धारक यहां आकर एटीएम मशीन की तर्ज पर गेहूं ,चावल व दाल निकाल सकेंगे। इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है।


More Stories
गजा: प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है गजा घंटाकर्ण व गजा डांडाचली पैदल ट्रैकिंग रुट
प्रखर राष्ट्रवादी मोदी सरकार को अस्थिर करने के,विदेशी षड्यंत्रों से देश को सतर्क रहना होगा—अरविन्द सिसोदिया
हरिद्वार: जन संघर्ष मोर्चा ने की नाबालिगा के शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग