- अस्थाई रूप से राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादरपुर जट में चलेगी नवीन राजकीय महाविद्यालय की कक्षाएं
- नोडल अधिकारी व ग्राम प्रधान ने परमिशन के लिए स्वामी यतिस्वरानंद जी को दिया ज्ञापन
मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार देहरादून की घोषणा के तहत ग्राम बहादरपुर जट में 1 डिग्री कॉलेज बनना है जिसकी स्थाई भूमि का सर्वे अतुल रावत लेखपाल ने जिलाधिकारी हरिद्वार के पास भेज दिया है
अब अस्थाई कक्षा चलाने के लिए प्राथमिक विद्यालय बहादरपुर जट में परमिशन मिली है इसको वहां के ग्राम प्रधान श्री राजेश कुमार वर्मा ने अपने प्रयासों व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के सहयोग से तीन कमरों मैं चलाने की अनुमति प्राप्त की है।
इसकी रिपोर्ट शासन को नोडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार भेज रहे हैं उसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री द्वारा डिग्री कॉलेज का शासनादेश दीपावली के बाद आ जाएगा।
जी ओ के आते ही नवंबर से वहां पर विधिवत कक्षाएं शुरू करने का जयघोष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद जिला पंचायत सदस्य श्री सोहन वीर पाल ग्राम प्रधान राजेश कुमार वर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में शुरू किया जाएगा।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन