गुजरात के अहमदाबाद में एक भीषण विमान हादसा हुआ है, इस हादसे की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया है।

विमान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ लंदन जा रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट क्रैश हो गई। इस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं।

हादसा अहमदाबाद के मेघानीनगर में हुआ है।

अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन चंद मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया। मंजर इतना भयावह है कि हर किसी का दिल दहल गया। सूत्रों के अनुसार इस हादसे में किसी भी यात्री के बचने की संभावना कम है।

अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे , इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है।

अहमदाबाद विमान हादसा हाइलाइट्स

एयरलाइन: एयर इंडिया

फ्लाइट नंबर: एआई-171

गंतव्य: लंदन

उड़ान भरने का समय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट

स्थान: अहमदाबाद के मेघानीनगर आईजीपी परिसर

मय: दोपहर 1 बजकर 39 मिनट के बाद

विमान में सवार लोगों की संख्या: 242

पायलट और केबिन क्रू: 2 पायलट और 10 केबिन क्रू

भारतीय: 169

ब्रिटिश: 53

कनाडाई: 1

पुर्तगाली: 7

केबिन क्रू के सदस्य: 12

पायलटों की जानकारी:

कैप्टन: सुमित सभरवाल

फर्स्ट ऑफिसर: क्लाइव कुंदर

कैप्टन का अनुभव: 8,200 घंटे

फर्स्ट ऑफिसर का अनुभव: 1,100 घंटे

About The Author