July 17, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

आनंद सेवा समिति ने किया शोक सभा का आयोजन

एनटीन्यूज़,गाजियाबाद : आज दिनांक ९ १२ २०२१ दिन गुरुवार को  आनंद सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती ममता सिंह ने तमिलनाडु में नीलगिरी जिले के कुन्नूर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में देश के सबसे बड़े सैन्य अधिकारी सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी श्रीमती मधुलिका रावत सहित 11 अन्य सैन्य अधिकारियों की दुखद मृत्यु पर प्रताप विहार विजय नगर संतोष मेडिकल चौराहा गाजियाबाद पर अपने संगठन के साथियों एवं क्षेत्रीय महानुभावों की उपस्थिति में एक शोक सभा का आयोजन किया गया.

इस शोक सभा में मोमबत्ती जलाकर एवं 2 मिनट का मौन रखकर इसअत्यंत दुखद हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सभी मृतकों के लिए शोक संवेदना व्यक्त की गई.

About The Author

You may have missed