लखनऊ, 19 जुलाई: लोक भारती की प्रेरणा से संचालित हरियाली माह अभियान–2026 के अंतर्गत आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, इंदिरानगर द्वारा कुकरैल बंधा पिकनिक स्पॉट पर “आम खाओ, गुठली लगाओ” (पर्यावरण पिकनिक–2026) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में व्यापारी बंधुओं, मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों ने लगभग 60 किलोग्राम आम सहित विभिन्न फलों का आनंद लेने के बाद आम की गुठलियों तथा बरगद एवं अन्य पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज रोपी गई एक गुठली भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में महिला इकाई की सचिव एवं हेल्थ कोच श्रीमती शशि गिरि के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, इंदिरानगर के अध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल ने कहा कि संगठन सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश सोनी, कार्यक्रम संयोजक श्री यशपाल सिंह थापा, सचिव श्री शरद मेहरोत्रा, उप सचिव श्री प्रतिबिंब गुप्ता, श्री आशुतोष अवधवाल, श्रीमती शशि गिरि, श्री धीरज गिरहर, श्री इंद्रेश वासने एवं एडवोकेट नितिन बंसल सहित सभी पदाधिकारियों, महिला इकाई, व्यापारी बंधुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


More Stories
“स्वच्छ एवं सुंदर हरिद्वार अभियान” के अन्तर्गत मनसा देवी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चलाया सफाई अभियान
हरिद्वार पुलिस ने दिया सावन का तोहफा, लौटाये 200 से ज्यादा खोये हुए मोबाइल, बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक
कोटद्वार: हरेला पर्व सप्ताह के अंतर्गत देवभूमि पहल समिति ने किया फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण