May 23, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

आराजकतावादियों का नया विदेशी टूलकिट षड्यंत्र फेल , भारत जिम्मेदार युवाओं का देश-अरविन्द सिसोदिया

  • भारत के युवाओं का असली उदघोष भारतमाता की जय, वन्देमातरम और जय श्रीराम है – अरविन्द सिसोदिया

कोटा 23 मई। राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल के शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यासी एवं वरिष्ठ बुद्धिजीवी अरविन्द सिसोदिया नें हाल ही में सोशल मीडिया पर उत्पन्न एक मज़ाकिया पार्टी को आराजकतावादियों का नया “विदेशी टूलकिट षड्यंत्र” बताते हुये कहा कि ” विदेशी ताकतों के सहयोग से भारतीय युवाओं को भड़काने की कोशिशेँ लंबे समय से हो रही है, यह प्रयोग भी उसी क्रम में है।

इसके पीछे भी भारत की राजनीती में विफल राजनैतिक षड्यंत्रकारी हैँ जो विदेशी शत्रु ताकतों के साथ मिल कर देश को अस्थिर करने के षड्यंत्र करते रहते हैँ। उनकी अभी तक तमाम कोशिशेँ पूरी तरह नकाम होती रहीं हैँ और इस तरह की कोशिशेँ आगे भी विफल ही होनी है । क्योंकि भारतीय युवाओं का आदर्श उदघोष ” भारतमाता की जय, वन्देमातरम और जयश्रीराम ” है। भारतीय युवा शक्ति अपनी मातृभूमि का भला बुरा जानती है। वह देश के सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री मोदीजी को दिलोजान से चाहती है।

सिसोदिया नें कहा कि ” भारत के प्रधानमंत्री मोदीजी के सफल नेतृत्व और बड़ी से बड़ी चुनौतीयों को आसानी से परास्त कर देनें की अद्भुत क्षमता से पूरा विश्व अचंभित है और उनका आदर सम्मान करता है। इसकी जलन विदेशी शत्रु ताकतों को भी है, जिसके परिणाम स्वरूप वे भारत में आराजकता फैलाने के लिए सॉफ्टवेयर आधारित टूलकिट प्रयोग डिजिटल प्लेटफार्मों के जरिये निरंतर करते रहे हैँ।

सिसोदिया ने कहा कि ” देशवासी भी यह समझ रहे है कि कई विदेशी ताकतें निरंतर हमारे ही कुछ महत्वाकांक्षी राजनैतिक नेताओं को साथ लेकर भारत को अस्थिर करने, आराजकता फैलानें का षड्यंत्र कर रहीं हैँ। उनकी ये कोशिशेँ पिछले कई कई दसक से लगातार चल रहीं हैँ। वर्तमान में देशवासी प्रधानमंत्री मोदीजी के साथ दृढ़ता से खडे हो कर उन्हें परास्त कर रहे हैँ।

सिसोदिया नें कहा कि ” सोशल मीडिया की मज़ाकिया पार्टी का भारत की जमीन पर कोई अस्तित्व व असर नहीं है। गत विधानसभा चुनाव में सोसल मीडिया पर 12 लाख फ़ॉलोवर रखनेवाली आप पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी को मात्र 2300 से भी कम वोट मिले थे।” उन्होंने कहा कि ” सोशल मीडिया की नौटंकी और जमीनी हकीकत हमेशा ही एक दूसरे के विपरीत रहती है। बिहार विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया एक्सस्पर्ट माने जाने वाले व्यक्ती की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी।

सिसोदिया नें कहा कि ” सोशल मीडिया पर उपजी मज़ाकिया पार्टी भी आराजकतावादियों के विदेशी टूलकिट की सोची समझी चाल है, इसके पीछे भी नैरेटिव सैट करने का उद्देश्य हैँ जो अड़ोस पड़ोस में आजमाये गये हैँ।

सिसोदिया नें कहा कि ” मज़ाकिया पार्टी के सॉफ्टवेयर जनित फर्जी फॉलोअर्स, फर्जी लाइक्स का सच यही है कि यह सब सॉफ्टवेयर जनित फर्जीबाड़ा है, रातों-रात करोड़ों की संख्या दिखानें के पीछे भारी मात्रा में विदेशी बोट्स और खरीदे गये फॉलोअर्स का इस्तेमाल होने की ओर ही संकेत हैं।

कई एक्सपर्ट अधिकांश विदेशी फॉलोवर्स के कारण इसे पाकिस्तानी पार्टी भी कह रहे हैँ। ये मूलतः भारत की जनता को भ्रर्मित करने की कोशिश थी जो अब पूरी तरह फैल हो चुकी है। सब जानते हैँ कि इस भड़काऊ प्रयास को करने वाले जो चेहरे सामने आये हैँ वे अमेरिका,जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया में बैठ कर, वहाँ के संसाधनों का उपयोग कर इस षड्यंत्र को अंजाम दे रहे हैँ। जिसका और भी सच बहुत जल्द सामने आ जायेगा।

अरविन्द सिसोदिया

About The Author