March 29, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

इन्दर सिंह रावत रा० महाविद्यालय पौखाल में हुआ एंटी ड्रग्स व नशा मुक्ति हेतु जागरूकता रैली का आयोजन

Img 20231214 180510

आज दिनाँक 14 दिसम्बर 2023 को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी के संरक्षण में राजकीय महाविद्यालय पौखाल मे एंटी ड्रग्स व नशा मुक्ति हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बी. आर. भद्री जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. भद्री जी ने सभी छात्र छात्राओं, कर्मचारियों, तथा प्राध्यापकों को तम्बाकू उत्पादों का प्रयोग न करने तथा अपने आसपास के वातावरण को तम्बाकू मुक्त करने की शपथ दिलवाई, व नशे तथा तम्बाकू सेवन से होने वाली सामाजिक दुषप्रभावों की जानकारियां छात्र-छात्राओं के साथ साझा की।

इसके पश्चात कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्र छात्राओं , कर्मचारियों, प्राध्यापकों द्वारा ग्राम तल्ला कांडी मोलनो मे जन जागरूकता रैली निकाली गई तथा ग्रामीणों को नशे की लत से दूर करने हेतु नारे लगाए गये। प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी ने सभी को कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी।

कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ बी. आर. बद्री, डॉ. एस. पी. भट्ट, डॉ. अंधरुती शाह,श्रीमती संतोषी,डॉ. श्याम कुमार, डॉ. के. एल. गुप्ता, कर्मचारीगण श्री मनोज, श्री राजेन्द्र राणा,श्रीमती कुसुम,श्री राजपाल गुसाईं,श्री रोशन,श्री अनिल सिंह, श्री गम्भीर सिंह सहित कई छात्र/ छात्रायें उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed