डॉ० पी० द० ब० हि० राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में कल दिनांक 26 मार्च 2025 को संचालित देवभूमि उद्यमिता योजनांतर्गत उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ई.डी.पी.) के नौवें दिन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी० एस० नेगी, नोडल अधिकारी डॉ० एस० के० गुप्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक मनीष राणा द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रथम एवं द्वितीय सत्र में देवभूमि उद्यमिता केंद्र की सदस्य डॉ सुनीता नेगी द्वारा नए उद्यमों तथा स्टार्टअप के लिए नवाचार की महत्ता, व्यावसायिक अवसरों की पहचान एवं पैकेजिंग विषय पर व्याख्यान दिया गया, जिसमें उन्होंने छात्र-छात्राओं को व्यावसायिक अवसरों को पहचानने के तरीके, अवसरों का मूल्यांकन, व्यावसायिक अवसर का मूल्यांकन करने के मानदंड तथा उपकरणों को विस्तार से समझाया तथा व्यवसाय में पैकेजिंग के महत्व पर गहनता से चर्चा की।
कार्यक्रम के तृतीय एवं चतुर्थ सेशन में कोटद्वार क्षेत्र के सफल उद्यमी श्री कमल सिंह रावत ने अपने उद्यम से संबंधित अनुभव छात्र-छात्राओं से साझा किये। उन्होंने अपने उद्यम – दुग्ध उत्पादन, मुर्गी पालन, मछली पालन, वर्मीकंपोस्ट, गाय के गोबर से खाद तैयार करने , गोमूत्र से फसलों पर छिड़काव हेतु स्प्रे तैयार करने के बारे में विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डी०एस० नेगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके बिजनेस आईडियाज की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावपूर्ण संचालन नोडल अधिकारी डॉ० एस० के० गुप्ता द्वारा किया गया तथा विगत दिवस हुए बाजार सर्वेक्षण का फीडबैक भी छात्र-छात्राओं से प्राप्त किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालन में कार्यक्रम समन्वयक श्री मनीष राणा , डॉ सरिता चौहान, डॉ मीनाक्षी वर्मा, डॉ मुकेश रावत एवं देवभूमि उद्यमिता टीम के छात्र सदस्यों स्वाति बदूनी, देवाशीष रावत , मोहम्मद मुदस्सिर, ध्रुव कुकरेती, राधिका बंसल, महिमा अग्रवाल, तनीषा ठाकुर, प्रियांशु नेगी, मोहित सैनी, श्वेता, कार्तिक खंतवाल, अक्षित नेगी , कुमारी संतोष आदि ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खण्डूरी के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक, 20 मई अन्त्येष्टि के दिन समस्त कार्यालय, एवं शिक्षण संस्थान बन्द, आदेश जारी
महाविद्यालय नैनबाग में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर