चिन्यालीसौड़: 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय परिसर में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक श्री राजेश राणा व राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मंजू पाण्डे के निर्देशन में हुआ।
इस अवसर पर योग प्रशिक्षक के द्वारा विभिन्न आसनों व प्राणायामों के लाभ के विषय में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया तथा NSS कार्यक्रम अधिकारी मंजू पाण्डे ने छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन योग करने हेतु प्रेरित किया।
योग प्रशिक्षक के द्वारा अनेक आसानों व प्राणायामों का अभ्यास भी कराया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्रा राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक सम्मिलित हुए तथा महाविद्यालय के कर्मचारीगण श्री सुनील गैरोला, श्री रमेश चंद, श्री जयप्रकाश भट्ट व श्री संजय भी सम्मिलित रहे।


More Stories
कला कन्या महाविद्यालय कोटा में पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल्स की कला एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित
नारायणबगड़: राजकीय महाविद्यालय मींग में छात्र-छात्राओं उत्पादों के स्टॉल लगाकर सीखे उद्यमिता के गुर
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में खेल सप्ताह का हो रहा आयोजन