August 15, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तरकाशी: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उत्तरकाशी/ चिन्यालीसौड़, 15 अगस्त 2026: राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में देश के आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान अर्पित किया एवं शौर्य पटल पर वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने उच्च शिक्षा निदेशक, उत्तराखंड प्रोफेसर विश्वनाथ खाली जी का संदेश वाचन किया।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक है, जब हम अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज एवं देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।

डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ विनीत कुमार एवं डॉ यशवंत सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। तत्पश्चात राष्ट्र गीत वंदे मातरम का सामूहिक गान किया गया। पूरे परिसर में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत पिछले एक सप्ताह से विभिन्न रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं राष्ट्रभक्ति आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा था। स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ अभियान का यह क्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर डॉ खुशपाल, डॉ पवन कुमार, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author