उत्तराखंड: उत्तराखंड के चंपावत जनपद से अंगीठी के धुएं से दंपति की मौत खबर सामने आई है , चंपावत जिले के बाराकोट के पंडालों सेरा गांव में अंगीठी की गैस लगने से दंपति की मौत हो गई। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। घटना से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
चंपावत जिले के बाराकोट के पाड़ारसों सेरा गांव निवासी गिरधर सिंह अधिकारी शिक्षा विभाग में चंडीगढ़ में तैनात थे। उनका परिवार चंडीगढ़ ही रहता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व गिरधर सिंह पत्नी कलावती देवी के साथ गांव आए थे। वह गांव में नया मकान बनाने की योजना बना रहे थे।
रात में ठंड से बचने के लिए उन्होंने अंगीठी जलाई। बंद कमरे में गैस लगने से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिए। दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दंपति की मौत से गांव में गहरा शोक व्याप्त है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय नैनबाग के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ एवं अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन
महाविद्यालय मजरा महादेव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन
टिहरी गढ़वाल के “डुंग-मंदार” के छात्र-छात्राओं को राजकीय महाविद्यालय पौखाल में मिलेगी सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा