- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
उत्तराखंड: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लेने जा रहें हैं मुख्यमंत्री पद की शपथ। देहरादून में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) पुष्कर सिंह धामी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के आने की भी संभावना जताई जा रही है।
देहरादून के परेड ग्राउंड में आज दोपहर 01:00 बजे शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो जाएगा। धामी के नए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। कई पुराने चेहरों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक भी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।


More Stories
हरिद्वार: सप्तऋर्षि घाट पर गंगा में फंसे 15 लोगों को किया रेस्क्यू
हरिद्वार: पदयात्रा के साथ धर्म परिवर्तन की घोषणा, गंगा स्नान के बाद दर्जनों ने अपनाया हिंदू धर्म
हरिद्वार: जूनियर अंडर-18 बास्केटबॉल चैंपियनशिप संपन्न, बालक वर्ग में डीएवी और बालिका वर्ग में डीपीएस रानीपुर बने चैंपियन