अभिनव कौशिक,एनटीन्यूज़: आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के बेटे की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में एक होटल में मिली है। जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर का बेटा सिकंदर कलेर (24 वर्ष) देहरादून के जाखन स्थित एक होटल में मृत मिला है। सिकंदर ने बुधवार की शाम करीब 4 बजे होटल के कमरा नंबर 201 में चेक इन किया था। होटल स्टाफ के मुताबिक बुधवार देर रात सिकंदर कमरा नंबर-201 में ठहरा हुआ था। सिकंदर देर रात अपने दोस्तों के साथ बाहर गया हुआ था। जब रात दो बजे लौटा तो उसकी हालत काफी खराब थी। ऐसे में उसका एक दोस्त उसे होटल के बाहर छोड़कर चला गया। बताते हैं कि सुबह जब सिकंदर किसी का फोन नहीं उठा रहा था तो उसके पिता एसएस कलेर ने किसी कों अपने बेटे का हालचाल जानने के लिए होटल भेजा। सुबह जब 10. 30 बजे कमरा नंबर 201 पहुंचे तो वह अंदर से बंद था।
उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में कमरे को तुड़वाया तो होटल के कमरे में सिकंदर कमरे के बेड पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जबकि, उसने बगल पर ही उल्टी भी की हुई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। घटना के बाद बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता होटल पहुंचे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन