उत्तराखंड : राज्य में दो दिन मौसम शांत रहने के बाद एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है।मौसम विभाग ने 20 सितंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में 17 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक कहीं-कहीं भारी बरसात और गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तेज दौर होने को लेकर एक बार फिर दो दिन का येलो अलर्ट जारी किया है।
जबकि सोमवार 16 सितंबर को हरिद्वार देहरादून, और पिथौरागढ़ जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है ,पूर्वानुमान में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशी बिजली चमकने तथा वर्षा के तेज दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।
मौसम विभाग ने कहीं-कहीं गरजन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तेज दौर से अति तेज दौर होने को लेकर 17 सितंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग. टिहरी गढ़वाल,देहरादून, पौड़ी गढ़वाल,हरिद्वार, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल तथा उधमसिंह नगर जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है ।
पिथौरागढ़ जनपद में भी लोगों से बेहद सतर्कता बरतने को लेकर चेतावनी दी है ।
साथ ही मौसम विभाग ने 18 सितंबर को भी इन जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं भारी बरसात को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है ।
मौसम विभाग ने 19 से 20 सितंबर तक सभी जनपदों के लिए मौसम सामान्य रहने की भी बात कही है।




More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग