उत्तराखंड: यात्रियों से भरी में आग लगने का मामला सामने आया है चलती हुई बस में आग लगने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार गुजरात के यात्रियों की चलती बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस द्वारा समय पर काबू पाया गया।
आज दिनांक 17/09/22 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि डाकपत्थर देहरादून में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग पर गुजरात के यात्रियों की बस पर अचानक से आग लग गई इस सूचना पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर मय पुलिस टीम व फायर सर्विस के मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया गया।
बस पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।बस में बैठे सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित है,यात्रियों को गंतव्य को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई,यातायात सुचारू किया गया।बस में कुल 28 लोग(21यात्री गुजरात के ,2 टूर गाइड,4 कुकिंग स्टाफ,1 बस चालक )सवार थे। नई बस में सभी यात्रियों को सकुशल वापस रवाना किया गया।


More Stories
हरिद्वार : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी सफलता, ‘वैक्यूम वेस्ट लीटर पिकर मशीन’ का सफल संचालन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में ‘महिला प्रकोष्ठ‘ समिति के तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन
प्राचार्य पद पर कार्य ग्रहण करने पर श्रीमती प्रेरणा सक्सेना का किया अभिनंदन