उत्तराखंड: घरेलू विवाद के चलते पति ने क्रिकेट बैट सिर में मारकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना देहरादून जनपद के थाना डालनवाला क्षेत्र की है।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया की रेहड़ी लगाने वाले राम सिंह उम्र 73 वर्ष का अपनी पत्नी उषा देवी उम्र 53 वर्ष के साथ पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। सोमवार रात दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर कहासुनी हो गई।
जहां आरोपी ने क्रिकेट बैट से उसकी हत्या कर दी और शव को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी ने तीन साल पहले 2019 में उषा देवी से शादी की थी।
आरोपी राम सिंह की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। राम सिंह खुद भी कैंसर पीडि़त है।


More Stories
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में योग शिविर के छठे दिन प्राणायाम, ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य विषयक विशेष सत्र आयोजित
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान