- उत्तराखंड चुनाव 2022: नामांकन आज से शुरू, जानिए क्या है हरिद्वार प्रशासन की तैयारी
उत्तराखंड: विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राज्य में आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
जनपद हरिद्वार में भी नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में जाने वाले रास्तों पर भी प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर दी है आज से कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो जाएगी।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस पीएससी पैरामिलिट्री फोर्स को लगाया गया है।
नामांकन प्रक्रिया 28 जनवरी तक चलेगी, इस दौरान 23 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के चलते अवकाश रहेगा। नामांकन कराने के लिए प्रत्याशी के साथ केवल 02 प्रस्तावक ही अंदर जा सकेंगे। इसके अलावा कोविड-19 को देखते हुए इस बार चुनाव आयोग द्वारा ऑनलाइन नामांकन करने की भी सुविधा प्रत्याशियों को दी गई है।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ