स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम को संचालित करने में हीलाहवाली करने के मामले में नैनीताल जिले के 20 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
इन स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम को संचालित करने में वहां का स्टाफ कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।जिसके बाद जिले के परियोजना अधिकारी एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल के एस रावत की ओर से यह नोटिस जारी किया गया।
जिनमे बेतालघाट के 7, हल्द्वानी के चार,रामनगर के दो,रामगढ़ के दो,धारी के दो और भीमताल ओखल कांडा और कोटाबाग का एक-एक स्कूल शामिल है।
बता दें कि उत्तराखंड के 500 राजकीय विद्यालयों में 2019 के नवंबर महीने से वर्चुअल क्लास की शुरुआत की गई थी। इसके अतिरिक्त वर्चुअल क्लासरूम प्रोजेक्ट शुरू किया गया था जिसकी मॉनिटरिंग के लिए देहरादून में वर्चुअल स्टूडियो बनाया गया था।
स्टूडियो में विषय विशेषज्ञ शिक्षक बैठेंगे और स्कूलों से जुड़े रहेंगे ताकि शिक्षक विहीन स्कूलों में पढ़ाई अनवरत चलती रहे।
पिछले दिनों 11 नवंबर को पूर्व आईएएस और 21 नवंबर को राष्ट्रीय चौंपियन एथलीट के साथ वर्चुअल कक्षा के माध्यम से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था ।
इस दौरान नैनीताल जिले के कई सरकारी स्कूलों में बच्चों को वर्चुअल कक्षा के जरिए यह कार्यक्रम दिखाया ही नहीं गया। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए इन सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ