उत्तराखंड में मानसून का प्रवेश हो चुका है. बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हुई. वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका है. जिसको देखते हुए राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में लोगो से सतर्क रहने की अपील की गई है
उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन तीन जिलों में पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल शामिल हैं.
मौसम विभाग की मानें तो इन जिलों के साथ ही आसपास के इलाकों में बारिश तेज हो सकती है. जिसको देखते हुए लोगों को इन तीन जिलों में खास तौर पर अहतियात बरतनी होगी.
विभाग की माने तो उत्तराखंड में 29 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी है. उत्तराखंड मौसम विभाग के डायरेक्टर विक्रम सिंह ने कहा कि बुधवार को राज्य में 50 मिली तक बारिश रिकार्ड की गई है. वहीं अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के कई जिलों में 5 जुलाई तक भारी बारिश की आशंका जताई है. विभाग का कहना है कि राज्य में मानसून दाखिल हो चुका है, ऐसे में लैंड स्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं. बुधवार को भी आईएमडी ने राज्य में बारिश की आशंका जताई थी. इसके बाद पूरे दिन कई जिलों में बारिश हुई.


More Stories
हरिद्वार: चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने पुतला दहन कर जताया विरोध
कोटा: संस्कार भारती ने कला मंथन 2026 में प्रख्यात कोडियट्टम गुरु मार्गी मधु और उनके दल को किया सम्मानित
महाविद्यालय मजरा महादेव में नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित