उत्तराखंड में एक बार फिर से चुटिया गैंग ने अपनी हरकतों को अंजाम देना शुरू कर दिया है।
अब कोटद्वार के लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में तीन युवतियों की चोटी काटने का मामला सामने आया है। चोटी काटने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना से क्षेत्र की महिलाओं में भय का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कोटद्वार नगर निगम के लकडीपड़ाव में एक व्यक्ति ने तीन युवतियों की चोटी काट दी। तीनों युवतियां उस समय एक कपड़े की दुकान में खरीदारी कर रही थीं।
स्थानीय व्यक्ति रशीद के अनुसार एक व्यक्ति काफी समय से लकड़ीपड़ाव क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान उसने कपड़े की दुकान में खरीदारी करते हुऐ तीन युवतियों के बाल काट दिये। जिसके बाद वो वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र की महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने बताया कुछ युवक घटना के पहले भी देखें गये हैं। चोटी काटने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
कोटद्वार कोतवाली प्रभारी विजय सिंह का कहना है इस मामले में फिलहाल किसी भी तरह की कोई तहरीर नहीं दी गई है। एहतियातन लकड़ीपड़ाव और काशीरामपुर क्षेत्र में गश्त व नियमित चेकिंग बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा अगर मामले मेे कोई भी तहरीर आती है तो जांच की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में 14 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ