कार व डंपर की भिडंत में एक चिकित्सक की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासम में ले लिया है।
हादसा कीर्तिनगर थाना क्षेत्र के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढुंढप्रयाग बैंड के समीप हुआ। चिकित्सक उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर के प्रभारी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश के हनुमंतपुरम निवासी चिकित्सक डा. नीरज राय उम्र 54 वर्ष पुत्र गौरीशंकर राय सोमवार को ऋषिकेश से श्रीनगर जा रहे थे।
कीर्तिनगर के समीप ढुंढप्रयाग मोड़ पर पहुंचते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चिकित्सक नीरज राय की मौके पर ही मौत हो गई।
एसएसआई कीर्तिनगर कुंवर राम आर्या ने बताया कि हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
दक्ष बालाजी ऑर्थाे हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने किया उद्घाटन
स्वास्थ्य, संतुलन एवं सकरात्मकता का संदेश देगा साप्ताहिक योग शिविर : प्रो.एम.एस रावत
गजा: स्वरोजगार मे पिरुल इकट्ठा करके लाखों की कमाई, आय के साथ वनाग्नि घटनाओं पर रोक