February 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री आवास परिसर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मुख्यमंत्री आवास में एक युवती द्वारा आत्महत्या की सूचना पर मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार युवती का परिवार मुख्यमंत्री आवास के सर्वेंट क्वार्टर में रहता था और गाय की देखभाल करता था। युवती का नाम सुलेखा बताया जा रहा है। खबर है कि सुलेखा ने दिन में अपने कमरे में फांसी लगा ली।

खबर यह भी है कि 2 साल पहले सुलेखा के भाई ने भी देहरादून के अनारवाला में फांसी लगाई थी। 24 साल की सुलेखा ने खुदकुशी क्यों की है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजेंद्र रावत ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती अपने भाईयों के साथ यहां रहती थी।

कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से जो किताबे मिली हैं उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती पुलिस में भर्ती होने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

About The Author