उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मानसून की सक्रियता तेज होने की संभावना व्यक्त कि है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 4 दिन यानी 29 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना व्यक्त करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक राज्य में 26 और 27 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है जबकि 28 और 29 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है तथा गर्जन के साथ बिजली गिरने का भी अंदेशा है, जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है तथा सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने 26 अगस्त को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना जताई है।
27 अगस्त को राज्य के अनेक जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा तीव्र बौछार की संभावना है।
वहीं 28 अगस्त को देहरादून ,टिहरी ,पौड़ी , नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। अन्य जनपदों में गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
29 अगस्त को राज्य के नैनीताल, पिथौरागढ़ , चंपावत और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है इसके अलावा राज्य के अन्य जनपदों में गर्जन के साथ
बिजली चमकने तथा कहीं-कहीं तीव्र बौछार की संभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 28 और 29 अगस्त को भारी बरसात को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन होने तथा चट्टान गिरने के कारण कही कही मार्ग और राजमार्ग में अवरोध उत्पन्न होने की संभावना भी व्यक्त की है तथा पहाड़ी क्षेत्र में कही कही नदी नालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की भी बात कही है उपरोक्त जनपद में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली तथा तेज बौछार तथा कहीं-कहीं बिजली गिरने से जानमाल की क्षति की भी संभावना से इनकार नहीं किया है तथा कहीं-कहीं हल्का भूस्खलन और चट्टाने गिरने की संभावना भी है जिसको लेकर मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन