उत्तराखंड: मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए राज्य में बरसात की संभावना जताई है मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद देहरादून समेत कुछ जिलों में बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं गर्जन व आकाशीय बिजली चमकने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग का कहना है कि……
07 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा वहीं 8 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहने के साथ
9 फरवरी को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा
10 फरवरी को राज्य के ऊंचे पर्वतीय जनपदों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग एवं बागेश्वर जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा / बर्फबारी तथा देहरादून एवं टिहरी जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा/ बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा मौसम विभाग का कहना है कि
11 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।


More Stories
केन्द्रीय शगृहमंत्री अमित शाह ‘जन-जन की सरकार:चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आज करेंगे प्रतिभाग ,मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर