उत्तराखंड: भाजपा युवा मोर्चा नेता ने अपने पिता की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। हत्या के बाद आरोपित परिवार समेत फरार हो गया।
घटना उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर की है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बेटे और मृतक के बीच मकान को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 आजद नगर में तोताराम उम्र 50 वर्ष अपने दो बेटों दीपक और सुमित के साथ रहते थे। तोताराम ई-रिक्शा चलाते थे और छह महीने पहले पैर टूटने के बाद कुछ काम नहीं कर रहे थे।
उनका अपने बड़े बेटे और भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष दीपक से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह इसी विवाद के चलते दीपक ने चाकू मारकर पिता की हत्या कर दी और परिवार सहित भाग गया।
किरायदार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किए। एसएचओ भारत सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।


More Stories
हरिद्वार: 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरा गुलदार, वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन, विजेताओं को किया सम्मानित
राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी गोलापार की एनएसएस इकाई के “विशेष शिविर” के द्वितीय दिवस के कार्यक्रम आयोजित