उत्तराखंड: राज्य से युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि घरेलू कलह की वजह से मुखानी निवासी सिडकुल कर्मचारी संतोष ने अपने गले मे फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली, इससे बड़ा दुःखद पहलू ये है कि मृतक की पत्नी आठ माह की गर्भवती है,पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के प्रगतिविहार, हिम्मतपुर तल्ला, मुखानी निवासी 29 वर्षीय संतोष सिंह बोरा सितारगंज सिडकुल में नौकरी करता था। स्वजनों के अनुसार डेढ़ साल पहले संतोष की शादी हुई थी। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। बीते कुछ दिनों से संतोष परेशान चल रहा था
तनाव के कारण वह दो दिन से कंपनी में काम पर नहीं गया। पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह संतोष अपने कमरे में गया। काफी देर तक वापस नहीं आता तो स्वजन कमरे में गए। अंदर जाकर देखा तो उसका शव फंदे से लटका था।
आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि मृतक का बिसरा सुरक्षित रख लिया है। उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मौत का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है।


More Stories
जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल में गाइडेंस एंड काउंसलिंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
हरिद्वार: सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति का शपथ ग्रहण एवं वरिष्ठतम नागरिक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हडकंप, सुरक्षा एजेंसियांअलर्ट मोड में