उत्तराखंड: यू एस नगर में इंटरनेट सेवाएं सुचारू, डीएम ने वापस लिया आदेश
बताते चलें कि उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर शहर में हुई घटना के बाद डीएम जुगल किशोर पंत ने 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के निर्देश दिए थे।
इस संबंध में उन्होंने सेल्यूलर कंपनियों के लिए एक पत्र जारी किया था। हालांकि इस आदेश को हालात के सामान्य होने के बाद वापस ले लिया गया है।
रुद्रपुर में सवेरे आवास विकास मेन रोड के पास खाली पड़े प्लॉट में प्रतिबंधित पशुओं के क्षत-विक्षत शव पाए गए थे, जिसके बाद कुछ संगठनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और माहौल तनावपूर्ण होने लगा। हालांकि सांप्रदायिक तनाव फैलाने की इस कोशिश को उधम सिंह नगर जिला प्रशासन और पुलिस की सक्रियता के कारण स्थिति को तुरंत ही नियंत्रण में ले लिया गया ।
इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है जिसके बाद पुलिस ने वीडियो पर दिखाई दे रहे लोगों की खोज शुरू कर दी है वहीं इस घटना के जरिए माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन डीआईजी ने दिया है।




More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए