उत्तराखंड : राज्य में कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है ।
कल मंगलवार को एक दिन में 346 मरीजों की कोरोना की पॉज़िटिव रिपोर्ट आई है। वहीं तीन कोरोना पॉज़िटिव मरीजों की मौत भी हो गई है।
मरने वालों में एक ऋषिकेश एम्स में, एक श्रीमहंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून में और एक मरीज़ का सुशीला तिवारी सरकारी अस्पताल हल्द्वानी में इलाज चल रहा था।
ऐसा लगता है जैसे अब कोरोना को लेकर किसी को कोई फिक्र है ही नहीं। बहरहाल , 2 अगस्त को 346 कोरोना पॉज़िटिव केस मिले हैं। इनमें देहरादून में 188, हरिद्वार में 53 और नैनीताल में 40 मरीज़ पाए गए हैं। अबतक वर्तमान में प्रदेशभर में 1925 कोरोना के पॉज़िटिव मरीज़ अपना इलाज करा रहे हैं।

एक महीने पहले 1जुलाई को एक दिन में 40 कोरोना के मरीज़ पाए गए थे। यानी एक महीने में प्रतिदिन 40 से बढ़कर 346 मरीज़ पॉजिटिव आने तक आंकड़ा पहुंच गया है।
कोरोना से बचाव को लेकर फिलहाल कोई नई गाइडलाइन्स शासन या सरकार की तरफ से प्राप्त नहीं हुईं हैं। तबतक सेनेटाइजर का इस्तेमाल करिए, साबुन से अच्छे से हाथ धोइये, मास्क लगाइए और एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखिये।


More Stories
प्रेस क्लब हरिद्वार की कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, सचिव आनन्द बर्द्धन ने की शिरकत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में आईसीटी सेल एवं मिशन कर्मयोगी के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत