उत्तराखंड: लड़कियों के दो गुटों के बीच सड़क पर जमकर झड़प हो गई। यह झड़प इस कदर बढ़ गई कि लड़कियों के बीच सड़क पर हाथापाई और डंडे तक चल पड़े। लड़कियों ने एक दूसरे को जमकर पीटा।
इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। स्थानीय लोगों की माने तो दोपहर के वक्त लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरा नगर के योगा पार्क पहुंचे थे। यहां दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई और उसके बाद यह कहासुनी मारपीट में बदल गई।
गनीमत यह रही कि मारपीट में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ लेकिन पुलिस इस मामले में एक्शन लेने का दावा जरूर कर रही है।
लड़कियों के दो गुटों के बीच जमकर लात-घूंसे और लाठी डंडे चले। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पूरे मामले में किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर क्षेत्र की है। बताया जा रहा है वीडियो रविवार का है, जहां हल्द्वानी के हीरानगर स्थित योगा पार्क के बाहर लड़कियों के दो गुटों में जूतम पैजार हो गई।
डंडों से लैस लड़कियों के गुट ने एक दूसरे को जमकर पीटा और देखने वालों ने न सिर्फ जमकर ठहाके लगाए, बल्कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है पहचान के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
दिल्ली में हरिद्वार की दर्शिता ने जीता किड्स मिस रॉयल इंडिया यूनिवर्स का खिताब
लग्जरी बसों पर कार्रवाई जारी—35 चालान, 03 बसें सीज, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश
भारतीय संस्कृति का पवित्र एवं महत्वपूर्ण पर्व है करवा चौथ-नरेश रानी गर्ग