- 34 सीटों पर महिला, 34 पर पुरूष और 2 सीटो पर किन्नर समुदाय के उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
हरिद्वार, 21 अक्तूबर। नवगठित राष्ट्रीय नागरिक पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी संविधान की मूल उद्देशिका पर चुनाव लड़ेगी। 70 में 68 सीटों पर बराबर संख्या में पुरूष व महिला उम्मीदवार उतारे जाएंगे। जबकि 2 सीटे किन्नर समुदाय को दी जाएंगी।
राष्ट्रीय नागरिक पार्टी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राजनैतिक दल अपनी सोच को नही, संविधान को जानें, संविधान की मानें, भारत का संविधान किसी व्यक्ति विशेष, धर्म और समुदाय को समर्पित नहीं, बल्कि भारत के नागरिकों अर्थात स्त्री, पुरूष और किन्नर समाज को समर्पित हैं। भारत के संविधान की उद्देशिका की शुरूआत हम, भारत के लोग अर्थात वे लोग जिन्हें संविधान के भाग 15 अनुच्छेद 326 के तहत मताधिकार प्राप्त है।
केके गौतम ने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पार्टी अगले साल उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में 34 सीटों पर महिला, 34 सीटों पर पुरूष और 2 सीटों पर किन्नर समाज को चुनाव लड़ाएगी। चुनाव में बहुमत प्राप्त होने पर मुख्य मंत्री सहित 10 सदस्यीय मंत्रीमंडल गठन में 4 महिला, 4 पुरूष, तथा 1 किन्नर विधायक को शामिल किया जाएगा। सरकार के 5 साल के कार्यकाल में पहले 2 वर्ष महिला, अगले 2 वर्ष पुरूष तथा अन्तिम 1 वर्ष किन्नर समाज के विधायक को मुख्य मंत्री पद पर कार्य करने का अवसर दिया जाएगा।
प्रत्येक मुख्य मंत्री के मंत्रीमंडल गठन में नए विधायकों को शामिल किया जाएगा। इसी फार्मूले के आधार पर लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा और केंद्र में सरकार का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नागरिक पार्टी का उद्देश्य देश के समस्त नागरिकों को समतामूलक प्रतिनिधित्व, भागीदारी और हिस्सेदारी सुनिश्चित करना हैं। प्रैसवार्ता में बीआर गौतम व राजेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण