श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के उड़न दस्ते ने राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया इस समय अधिकांश महाविद्यालय में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं इसी संदर्भ में विश्वविद्यालय के स्तर पर गठित उड़नदस्ता परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं ।
इसी क्रम में आज दिनांक 11 अप्रैल 2023 को उड़न दस्ते ने राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
उस समय बीए प्रथम सेमेस्टर हिंदी की परीक्षा आयोजित हो रही थी उड़न दस्ते ने प्राचार्य प्रोफ़ेसर प्रभात द्विवेदी एवं परीक्षा प्रभारी डॉ विक्रम सिंह एवं परीक्षा समिति के सदस्यों के साथ परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में परीक्षा सुचारू रूप से संचालित पाई गई तथा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद थी उड़न दस्ते में संयोजक डॉ वी पी सेमवाल, डॉ प्रीतम सिंह, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ भारती जयसवाल शामिल रहे।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय पौखाल में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित
कोटा: कला कन्या महाविद्यालय में स्टार्टअप स्थापना, बैंक ऋण सुविधाए एवं स्वरोजगार के अवसर’ विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
सेवा संकल्प अभियान 2026 का भव्य समापन: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में ‘विकसित भारत @ 2047’ पर संगोष्ठी और पुरस्कार वितरण