उत्तराखंड: उत्तराखंड के चंपावत जिले में बारातियों से भरी एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। मैक्स में सवार 14 लोगों की मौत हो गई है। गाड़ी बारातियों को टनकपुर से लेकर वापस लौट रही थी। हादसा देर रात सूखीढांग में हुआ। हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद मिलेगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन में वाहन चालक समेत 16 लोग सवार थे जिसमे से 14 लोगों की मृत्यु मौके पर ही हो गई। इनमे से दो लोग घायल हुए हैं जिनको टनकपुर हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया गया हैं।

बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन संख्या यूके 04 टीए 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। रात 3 बजकर 20 मिनट के आसपास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल चंपावत में भर्ती कराया गया है।

चंपावत रोड एक्सिडेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख और परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। प्रधानमंत्री कार्यालय से किए गए एक ट्वीट में लिखा गया, स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू में लगा हुआ है। 10 से ज्यादा शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायलों में चालक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं।

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है। ये भी आशंका जताई जा रही है कि देर रात होने के कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई होगी। पुलिस हादसे के हर पहलू की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार वाहन सोमवार रात 10 से 11 बजे के आसपास दुर्घटना ग्रस्त हुआ बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी ली एवं मृतकों एवं घायलों को नियमानुसार सहायता देने का आश्वासन दिया।

मृतकों की सूची
1 – लक्ष्मण सिंह पुत्र ध्यान सिंह उम्र 61 वर्ष निवासी ककनाई,
2 – केदार सिंह पुत्र दान सिंह आयु 62 वर्ष निवासी ककनई,
3 – ईश्वर सिंह पुत्र फतेह सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ककनई
4 – उमेद सिंह पुत्र गणेश सिंह उम्र 48 निवासी ककनई
5 – हयात सिंह पुत्र दीवान सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी ककनई
6 – पुनी देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी हल्द्वानी
7 – भगवती देवी पत्नी होशियार सिंह उम्र 45 वर्ष
8 – पुष्पा देवी पत्नी शेर सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ककनई
9 – बसंती देवी पत्नी नारायण दत्त भट्ट उम्र 35 वर्ष निवासी चंपावत
10 – श्यामलाल पुत्र धनीराम उम्र 50 वर्ष निवासी डांडा
11 – विजय लाल पुत्र ईश्वरी राम उम्र 48 वर्ष निवासी डांडा
12 – हीरा सिंह पुत्र उमेश सिंह आयु 15 वर्ष निवासी डांडा
13 – देवांशी पुत्री बसंती देवी उम्र 4 वर्ष निवासी चंपावत
14 – नीलावती पत्नी कुंवर सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी चोरगलिया

घायलों की सूची
1 – वाहन चालक प्रकाश राम पुत्र हरीश राम उम्र 28 वर्ष निवासी साल, पाटी
2 – त्रिलोक राम पुत्र टीका राम उम्र 42 निवासी ककनाई।

मौके पर जिलाधिकारी विनीत तोमर, पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, सीओ टनकपुर, तहसीलदार पिंकी आर्य डीडीएमओ मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand: 14 killed in road accidents, PM Modi expressed grief

A Max car full of processions fell into a deep gorge in Champawat district of Uttarakhand. 14 people aboard the Max have died. The car was returning from Tanakpur to the processions. The accident happened late in the night in Sukhidhang.