उत्तराखंड: उत्तराखंड घूमने आई एक महिला सेल्फी लेते समय गहरी खाई में जा गिरी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना तोताघाटी की बताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र 27 साल बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दोनों दंपति मुरादाबाद से उत्तराखंड घूमने आए हुए थे। मंगलवार देर सायं उनके साथ ये हादसा हो गया। महिला का नाम प्रियंका जबकि पति का नाम राहुल सैनी बताया जा रहा है। महिला के शव को पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।
देवप्रयाग के एसएचओ देवराज शर्मा ने बताया कि देर सायं हुई घटना के बाद पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी हुई थी। आज सुबह महिला का शव खाई से बरामद कर लिया गया है।
पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेश चलाया. दंपति केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहा था. शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्मट के लिए ऋषिकेश एम्स भेज दिया गया है।इस घटना के बाद परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. बता दें, बीती 10 जुलाई को दिल्ली के एक 29 साल के युवक की भी इस जगह सेल्फी लेते हुए खाई में गिर जाने की वजह से मौत हो गई थी।


More Stories
पैठाणी- राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी के छात्र-छात्राओं ने किया एक्सपोजर विजिट
उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन ने सेवारत शिक्षकों के लिए उठाई टीईटी के मानकों में बदलाव की मांग
“कल्पना की उड़ान” सेवा संस्थान की ओर से में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अन्तर्गत हुआ पौधारोपण