अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को प्रदेश में धूमधाम से मनाने के लिए प्रदेश की धामी सरकार 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।
22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है। इसकी उत्तराखंड समेत पूरे विश्व मे भव्य आयोजन की तैयारी चल रही है। पूरा विश्व इस समय राममय है। आस्था और विश्वास का यह महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर व्यक्ति 22 जनवरी का कार्यक्रम देखने को उत्सुक है। प्रत्येक रामभक्त इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना चाहता है।
अयोध्या में दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस सम्बन्ध में सम्यक विचारोपरान्त यह निर्णय लिया गया है कि राज्य के सभी राजकीय कार्यालय, संस्थान, औद्योगिक प्रतिष्ठान एवं निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अधीन बैंक / कोषागार /उप कोषागार दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को आधे दिन (अपराह्न 2.30 बजे तक) केन्द्र सरकार की भांति बन्द रहेंगें।
2- उक्त के अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थायें (स्कूल एवं कालेज) दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगी।



More Stories
दक्ष बालाजी ऑर्थाे हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने किया उद्घाटन
स्वास्थ्य, संतुलन एवं सकरात्मकता का संदेश देगा साप्ताहिक योग शिविर : प्रो.एम.एस रावत
गजा: स्वरोजगार मे पिरुल इकट्ठा करके लाखों की कमाई, आय के साथ वनाग्नि घटनाओं पर रोक